फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Inter district autolifter gang nabbed.

अंतरजनपदीय चोर गिरोह का  भंडाफोड़,10 बाइक बरामद

Thu, 04 Aug 2016 10:29 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 04 Aug 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Inter district autolifter gang nabbed.
दो आरोपी फरार - फोटो : अमर उजाला

 स्वाट/सविलांस टीम ने अंतजर्नपदीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर अमेठी व रायबरेली जिलों से चुराई गई 10 बाइकें बरामद की गई हैं। युवकों के पास से दो मोबाइल फोन, एक आरसी बुक व आठ बाइकों की चाबी बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों का चालान दोपहर बाद न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक हीरालाल के आदेश पर स्वाट/सर्विलांस सेल प्रभारी सुनील यादव और उनकी टीम बीते कई दिनों से अमेठी व गौरीगंज रेलवे स्टेशन सहित जिले के विभिन्न हिस्सों से होने वाली बाइक चोरी की घटनाओं के खुलासे की कोशिश में जुटे थे। बुधवार शाम स्वाट प्रभारी को जरिए मुखबिर दो संदिग्ध युवकों के गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर सक्रिय स्वाट टीम स्थानीय एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंची तो युवक खड़े मिले।
विज्ञापन


टीम ने दोनों युवकों को घेर कर पकड़ा तो वे शातिर बाइक चोर निकले। पकड़े गए युवकों की पहचान सूरज मिश्र ऊर्फ बारूद निवासी गौराडाड़ व विक्रम सिंह निवासी दांदूपुर थाना अंतू जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई। टीम ने युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से एक चोरी की बाइक के साथ ही अलग-अलग बाइकों की आठ चाबी, दो अदद मोबाइल व एक आरसी बुक मिली। बदमाशों की निशानदेही पर टीम ने रायबरेली के डीह थाना स्थित गांव मऊडीह निवासी गिरोह के सरगना कप्तान के घर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की छापामारी में चोरी की नौ बाइकें बरामद हुईं लेकिन सरगना भाग निकला। बृहस्पतिवार दोपहर बाद मीडिया से मुखातिब एसपी हीरालाल व एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि सरगना के साथ गिरोह के सदस्य मो. इस्लाम निवासी मुंशीगंज थाना भदोखर जिला रायबरेली की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed