फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Insurance agent beaten in the police station

बीमा एजेंट को थाने में पीटा

Fri, 31 Jul 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Fri, 31 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के थक जाने पर सिपाही और दीवान ने भी उसे बुरी तरह मारा। पीड़ित जब बेहोश होकर गिर पड़ा तब उसे छोड़ा गया। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें प्रकरण से अवगत कराया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धम्मौर थाने के इंस्पेक्टर को तलब किया है।

विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के बंधुआ खुर्द निवासी राजेश कुमार यादव (46) पुत्र  एलआईसी एजेंट है। बंधुआखुर्द गांव में गाटा संख्या 94 और 95 सौंदयीकृत तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि तालाब में गांव के ही मोहम्मद अली, त्रियुगी प्रसाद अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। इसकी शिकायत राजेश कुमार यादव ने 27 जुलाई को जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन

प्रकरण की जानकारी होने पर आरोपियों ने धम्मौर थाने के इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्र को हमवार कर राजेश कुमार यादव को सबक सिखाने की ठान ली। बीते 29 जुलाई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे इंस्पेक्टर धम्मौर बंधुआ खुर्द गांव पहुंचे और राजेश को घर से खींचकर जीप पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश को लेकर थाने पहुंचे इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्र ने दीवार के सहारे उसे खड़ा कर दिया। इस दौरान थाने के सिपाही और दीवान ने राजेश के कपड़े उतारकर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। फिर इंस्पेक्टर ने थाने में रखा पट्टा उठाकर राजेश को पीटना शुरू कर दिया।


पुलिस ने नहीं पीटा: प्रभारी थानाध्यक्ष
धम्मौर थाने के सीयूजी नंबर पर इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्र से संपर्क करने की कोशिश की गई तो थाने के सेकंड अफसर शोभानाथ मिश्र ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि मधुपनाथ मिश्र हाईकोर्ट गए हैं। घटना 30 जुलाई की है। पुलिस ने राजेश की पिटाई नहीं की है बल्कि आरोपियों आदि ने पीटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed