{"_id":"6ae40bc8b2bb176da3009f5f","slug":"farrukhabad-massive-fire-at-grocery-store-goods-worth-1-5-lakh-rupees-reduced-to-ashes-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: किराना दुकान में भीषण अग्निकांड, डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक, पीड़ित बोला- किसी ने जानबूझकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: किराना दुकान में भीषण अग्निकांड, डेढ़ लाख का सामान जलकर खाक, पीड़ित बोला- किसी ने जानबूझकर लगाई आग
Fri, 30 Oct 2026 08:45 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 30 Oct 2026 08:45 AM IST
सार
Farrukhabad News: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़िया ढीलावल में बृहस्पतिवार देर रात सड़क किनारे स्थित एक किराने की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। हादसे में पीड़ित दुकानदार ओमप्रकाश कश्यप का लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
Farrukhabad Fire Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाने के गांव गढ़िया ढीलावल निवासी ओमप्रकाश कश्यप की सड़क किनारे किराने की दुकान है। वो बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके कुछ दूरी पर दूसरी दुकानों के बाहर पड़े तख्त पर सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक दुकान से आग की लपटे उठती देख शोरगुल किया। मोहल्ले के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में फ्रिजर, आटा, दालें, चीनी, चावल समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। ओमप्रकाश ने बताया कि आग किसी ने लगाई है।
विज्ञापन