{"_id":"58c187824f1c1b5e3ddc62cd","slug":"homeguards-met-an-accident-7-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवानों की बस ट्रेलर से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवानों की बस ट्रेलर से टकराई
Amarujala Bureau
Updated Thu, 09 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुसाफिरखाना कस्बे में बृहस्पतिवार की भोर चुनाव ड्यूटी से लौट रही होमगार्ड जवानों की बस अनियंत्रित ट्रेलर से टकरा गई। दुर्घटना में होमगार्ड के सात जवान घायल हो गए। घायल जवानों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्तपताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से दो होमगार्ड जवानों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुधवार को जौनपुर जिले में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के बाद होमगार्ड के जवान बरेली लौट रहे थे। वे बृहस्पतिवार की अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुसाफिरखाना कस्बे में इसौली मोड़ पर पहुंचे ही थे कि लखनऊ की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर से बस की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मुसाफिरखाना कस्बे में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
कस्बा वासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बरेली के जामा बाजार निवासी राम कुमार (40), मित्तरपुर निवासी लक्ष्मण प्रसाद (47), मंजारगंज निवासी रघुवीर सिंह (40), अमरपुर निवासी सत्य प्रकाश (48), भोजपुर निवासी हरीराम (36) व दो अन्य को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सकों ने राम कुमार, लक्ष्मण प्रसाद और रघुवीर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से रामकुमार और रघुवीर को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दुघर्टना में मामूली रूप से घायल दो होमगार्डों को सीएचसी से मरहम-पट्टी के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
शेष का सीएचसी में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्रेलर चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। बरेली जिले के होमगार्ड कमांडेंट नव बहार सिंह ने ट्रेलर चालक शादाब पुत्र इरफान निवासी नगला बुजुर्ग थाना भोया जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।