{"_id":"f29dec68e3bc7227618f6ac6760d4010","slug":"flirting-sisters-beaten-at-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर बहनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी के विरोध पर बहनों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में आम बीन रही सगी बहनों के साथ दो शोहदों ने छेड़छाड़ की। लड़कियों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचा एक युवक शोहदों से भिड़ गया। इससे नाराज शोहदों ने सगी बहनों और युवक की पिटाई कर दी। शोहदों ने अराजकतत्वों के साथ युवक के घर पर धावा बोल दिया।
ग्रामीणों ने आरोपियों को लाठी-डंडा लेकर घेर लिया तो हमलावर युवक बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटना स्थल से चार बाइक बरामद की है। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के गांव में शुक्रवार की देर शाम दो सगी बहनें आम बीन रही थी। तभी सत्थिन गांव के मुनीर व आसिफ बाग में पहुंच गए और दोनों सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
दोनों बहनों ने शोर मचाया तो गांव का ही संजय वहां पहुंच गया और शोहदों से भिड़ गया। इससे नाराज मुनीर और आसिफ, संजय और दोनों सगी बहनों की पिटाई करके भाग गए। शोहदों का इससे भी मन नही भरा तो सत्थिन गांव के 10 युवकों के साथ चार बाइकों से संजय के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
मुनीर आदि ने संजय के भाई शिवाकांत की पिटाई कर दी। शिवाकांत के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर शोहदों को घेर लिया। ग्रामीणों से घिरा हुआ देखकर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से चार बाइक बरामद की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुनीर व आसिफ के खिलाफ छेड़छाड़ व 10 अन्य के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।