{"_id":"56f020674f1c1bfc0cf14d24","slug":"fire-destroys-six-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागनाथपुर में आग से छह मकान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागनाथपुर में आग से छह मकान राख
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
गांव में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछुवा हवा ने नागनाथपुर हसरो गांव में लगी आग में घी का काम किया। एक के बाद एक छह घरों में आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी। बावजूद इसके फायर कर्मी गांव नहीं पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
तब तक करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। करौंदीकलां थाना क्षेत्र के नागनाथपुर हसरो गांव की रहने वाली सुशीला देवी के घर सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पछुआ हवा से आग फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी लेकिन दमकल नहीं पहुंचा। इस दौरान आग ने गांव निवासी सुग्रीव, राजेश, शैलेेंद्र गौड़, हरिश्याम गुप्ता व घनश्याम गुप्ता के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों के मुताबिक आग से करीब 15 लाख रुपये की क्षति हुई है। हलका लेखपाल शिवशंकर ने बताया कि आग से 10 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की सूचना के बाद क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चौधरी गांव पहुंचे और पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन