फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Eveteasing leads the girl to attempt sucide

छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा का खुदकुशी का प्रयास

Mon, 27 Jul 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 27 Jul 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

जगदीशपुर (अमेठी)। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की कक्षा सात और आठ की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने ही छेड़छाड की। दोनों छात्राएं अलग-अलग घरों की हैं। घटना के बाद डिप्रेशन में आई कक्षा सात की छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी की कोशिश की, तब परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई।

विज्ञापन


वहीं, कक्षा आठ की छात्रा भी घटना के बाद तनाव में है। दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने मामले की शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य से की लेकिन उन्होंने टरका दिया। इससे आहत अभिभावकों ने सोमवार को कमरौली थाने में तहरीर दी है। घटना को लेकर तनाव है।
विज्ञापन

 अमेठी जिले के कमरौली थाने के अंतर्गत स्थित एक विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा के साथ उसी के सहपाठी ने बीते 24 जुलाई को छेड़खानी की थी। सहपाठी की हरकत से छात्रा डिप्रेशन में थी। घटना के बाद छात्रा ने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या का प्रयास किया। तब परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसी विद्यालय के कक्षा आठ की छात्रा के साथ भी उसके सहपाठी ने बीते 25 जुलाई को छेड़छाड़ की थी, जिसके बाद से वह तनाव में है। दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने मामले की शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य से की थी। प्रधानाचार्य की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवारीजनों ने सोमवार को कमरौली थाने में मामले की तहरीर दी है। परिवारीजनों का आरोप है कि जब तक आरोपी छात्रों पर कार्रवाई नहीं होती, वे शांत नहीं बैठेंगे। जिस विद्यालय में छात्राओं के साथ यह घटना हुई है वह अमेठी जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों में एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed