फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   doctors careless, newly born died

डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत

Tue, 23 Jun 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 23 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
महिला ने फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया। बच्चे की थोड़ी देर बाद ही मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजनों के साथ ही स्थानीय लोगों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने सीएचसी गेट पर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


क्षेत्र में ग्राम पाकड़पुर निवासी सुरेश पाठक की पत्नी राजकुमारी को मंगलवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे।

सीएचसी के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों से परिवारीजन राजकुमारी को देखने की फरियाद करते रहे लेकिन न तो चिकित्सक के कान पर जूं रेंगी और न ही स्वास्थ्य कर्मी ने देखा।
विज्ञापन


परेशान घरवालों ने राजकुमारी को सीएचसी गेट के पास ही बरामदे के बाहर जमीन पर लिटा दिया। इस दौरान राजकुमारी को प्रसव हो गया। जमीन पर जन्मे नवजात को चिकित्सीय मदद न मिलने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवजात की मौत के बाद परिवारीजनों का धैर्य जबाब दे गया। परिवारीजनों ने स्थानीय लोगों के साथ सीएचसी पर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राजकुमारी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया।


लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक रामचंद्र चौधरी से की। विधायक ने सीएमओ डॉ. केबी सिंह से घटना में दोषी चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed