फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Dalit girl gangraped.

दलित बालिका के साथ किया दुष्कर्म

Mon, 27 Jul 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 27 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन

बल्दीराय (सुल्तानपुर)। धान की रोपाई कर लौट रही बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। बालिका ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन



बल्दीराय थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीय दलित बालिका सोमवार को धान की रोपाई करने गई थी। दोपहर करीब एक बजे वह खेत से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव का ही राहुल (20) पुत्र हरीलाल किशोरी को बहला-फुसलाकर बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। किशोरी ने घर पहुंचकर पिता व अन्य परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी राहुल के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह, एएसपी प्रद्युम्न सिंह, सीओ सिटी नवीन कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने थानाध्यक्ष को अभियुक्त की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed