{"_id":"59285b464f1c1b3f7653653e","slug":"accident-casuses-jam-on-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, घंटों ट्रैफिक जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, घंटों ट्रैफिक जाम
Amarujala Bureau
Updated Fri, 26 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
राहगीरों को दिक्कतें
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हनुमानगंज के पास शुक्रवार की दोपहर सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद सीमेंट की बोरियां हाईवे पर गिरकर फट गई। इससे यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज के पास सुल्तानपुर की तरफ से सीमेंट की बोरियों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली के साथ पलट गया। वाहन पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
ट्रॉली पलटने से सड़क पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं। इस कारण यातायात घंटों तक बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रॉली और सीमेंट को हटाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन