फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   सवारी उतार रहे टेंपो से टकराई बाइक

सवारी उतार रहे टेंपो से टकराई बाइक

Fri, 23 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सवारी उतार रहे टेंपो से टकराई बाइक
टेंपो से भिड़ी बाइक, दो युवकों की जान गई
विज्ञापन

अमेठी। जगदीशपुर-फैजाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार रात सड़क किनारे सवारियां उतार रहे टेंपो से एक बाइक टकरा गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने घायल एक युवक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी भी मौत हो गई।

जगदीशपुर क्षेत्र के दौलतपुर नोनहट गांव निवासी सलमान (20), उम्मे (22) पुत्र शब्बीर व गोधर उर्फ बुद्धा (23) पुत्र अब्दुल हक बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे बाइक से निकले थे। फैजाबाद मार्ग पर स्थित भागीरथपुरम मोड़ के पास सड़क के किनारे सवारियां उतार रहे एक टेंपो से उनकी बाइक भिड़ गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। गोधर उर्फ बुद्धा, उम्मे और टेंपो से नीचे उतरे सद्दाम (19) पुत्र हफीज निवासी इब्राहिम बाजगढ़ थाना बाजार शुकुल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गोधर उर्फ बुद्धा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में गोधर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed