{"_id":"5b327be44f1c1bf36e8ba1b3","slug":"71530035172-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का प्रयास
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाबाश मनोज, पिता से 50 हजार लूटकर भागे बदमाश को दबोचा
सुल्तानपुर। बैंक से बाहर आए एक बुजुर्ग से बाइक सवार दो बदमाश 50 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर भागने लगे। यह देख बुजुर्ग के बेटे मनोज ने साहस दिखाया और एक बदमाश को दौड़ाकर दबोच लिया। एक अन्य बदमाश बाइक समेत फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की स्थानीय लोगों ने पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
बल्दीराय क्षेत्र के बच्चा मिश्र का पुरवा (गोविंदपुर) निवासी गंगा प्रसाद दूबे का कूरेभार स्थित एसबीआई में खाता है। मंगलवार सुबह गंगा प्रसाद अपने बेटे मनोज दूबे के साथ बाइक से बैंक गए थे। खाते से 49 हजार पांच सौ रुपये निकालकर बैंक से गंगा प्रसाद ने एक बैग में रखे और बाहर निकलने लगे।
इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और गंगा प्रसाद के हाथ से बैग छीनकर भागने लगे। गंगा प्रसाद के साथ मौजूद मनोज बाइक के पीछे दौड़ा और एक बदमाश को बाइक से खींच लिया। दूसरा फरार हो गया। आरोपी से रुपयों से भरा बैग भी मिल गया। स्थानीय लोगों ने लुटेरे की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।