फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A man wanted in Tasavvar's murder, carrying a bounty of Rs 25,000, was arrested.

Shamli News: तसव्वर की हत्या में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी इनामी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A man wanted in Tasavvar's murder, carrying a bounty of Rs 25,000, was arrested.
कैराना। गांव तीतरवाड़ा में ग्रामीण तसव्वर की हत्या के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी गौरव को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद किया है। इस हत्याकांड में पुलिस दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

यह घटना 24 अगस्त की रात करीब 10 बजे तीतरवाड़ा गांव में हुई थी। झिंझाना के गांव मसूरा निवासी बिलाल उर्फ बिल्लू अपने तीन साथियों के साथ सद्दाम की हत्या करने पहुंचा था। बिलाल को शक था कि सद्दाम के उसकी पत्नी के साथ संबंध हैं। उसे यह भी लगता था कि सद्दाम ने ही उसे 2021 में जेल भिजवाया था। इसी रंजिश के चलते बिलाल ने सद्दाम की हत्या की योजना बनाई थी। ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली तसव्वर (35) के पेट में लगी, जिससे अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

24 अगस्त को आरोपी बिलाल और उसके साथी सद्दाम की हत्या के इरादे से तीतरवाड़ा पहुंचे थे। ग्रामीणों ने मौके से दो बदमाश सोनिज निवासी मंडावर और मुबारिक निवासी बापौली, हरियाणा को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से पिस्टल और तमंचा बरामद किया था। तसव्वर के भाई सनव्वर की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें बिलाल उर्फ बिल्लू, सोनिज, मुबारिक और गौरव को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने हत्याकांड में वांछित चल रहे गौरव और बिलाल उर्फ बिल्लू की गिरफ्तारी न होने पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि 25 हजार रुपये के इनामी गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरव ऊंचा गांव का निवासी है। एक अन्य वांछित मुख्य आरोपी बिलाल उर्फ बिल्लू अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed