{"_id":"6a932b976c3c26a23900fa67","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-182712-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
लखनौती। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंडा कलां में मुस्कान (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
मुजफ्फरनगर के थाना शहर कोतवाली अंतर्गत खालापार निवासी मुस्कान का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कुंडा कलां निवासी शबनूर के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को मुस्कान की तबियत अचानक खराब हो गई और उसे तेज बुखार आने लगा। इस पर उन्होंने उसे गंगोह के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर शाम को उसे वापस गांव ले आया गया।
देर रात मुस्कान की स्थिति फिर से बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल गंगोह-लखनौती मार्ग पर स्थित एक निजी चिकित्सक के अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मुस्कान की मौत का पता चलते ही मुजफ्फरनगर से मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ना व हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। क्षेत्राधिकारी शशि प्रकाश शर्मा तथा कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, ससुरालियों ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
सीओ गंगोह शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।