{"_id":"5ca25978bdec22144d7e18fb","slug":"61554143608-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने झांसा देकर उड़ाई सोने की चेन व नकदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों ने झांसा देकर उड़ाई सोने की चेन व नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसा देकर उड़ाई दो महिलाओं की चेन व नकदी
सुल्तानपुर। दो महिलाएं सोमवार को अंधविश्वास का शिकार हो गईं। ठग महिलाओं की सोने की चेन व पांच हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करौंदीकलां क्षेत्र के पहाड़पुर गांव की रहने वाली उषा सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह करौंदीकलां की अपनी सहकर्मी पुष्पा तिवारी के साथ कादीपुर में बाल विकास परियोजना कार्यालय आ रही थीं। कादीपुर कस्बे में दो युवक खड़े थे। उषा सिंह की मानें तो एक युवक ने दूसरे युवक से कहा कि तुम्हारी मां बीमार है। तुम 11 कदम पीछे जाओ तो तुम्हें शंकर भगवान दिखाई देंगे। इतना सुनकर दोनों महिलाएं भी वहीं रुक गईं। तभी ठगों ने उनके गले से दो सोने की चेन व बैग जमीन पर रखवा कर उन्हें 70 कदम आगे जाने को कहा। जब दोनों महिलाएं 70 कदम आगे जाकर वापस लौटी तो दोनों युवक सोने की चेन व पांच हजार रुपये लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।