फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   दो कोतवाल व तीन चौकी इंचार्ज से छिना प्रभार

दो कोतवाल व तीन चौकी इंचार्ज से छिना प्रभार

Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
दो कोतवाल व तीन चौकी इंचार्ज से छिना प्रभार
दो कोतवाल व तीन चौकी इंचार्ज से छिना प्रभार
विज्ञापन

गौरीगंज। पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शनिवार रात बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत दो कोतवाल व तीन चौकी इंचार्ज को हटाते हुए 18 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले हैं।

एसपी अनुराग आर्य ने मुसाफिरखाना कोतवाल पीएन सिंह को लाइन हाजिर करते हुए अमेठी कोतवाल विनोद कुमार सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच में तैनाती दी है। फैजाबाद से आए इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को अमेठी का कोतवाल तो मुसाफिरखाना में तैनात रहे अतिरिक्त इंस्पेक्टर अपराध एवं कानून व्यवस्था विश्वनाथ यादव को मुसाफिरखाना का कोतवाल बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर डीके सिंह को गौरीगंज कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पद पर तैनात किया है।
विज्ञापन


जगदीशपुर की वारिसगंज चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह को अमेठी कोतवाली, मुंशीगंज के शाहगढ़ चौकी इंचार्ज गुलाब चंद्रपाल को थाना जगदीशपुर तथा मोहनगंज के शंकरगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सोनकर को फुरसतगंज थाने में बतौर उपनिरीक्षक तैनात किया है। एसपी ने बाजार शुकुल में तैनात बृजभूषण पाठक को वारिसगंज चौकी इंचार्ज, मीडिया सेल में तैनात रामकुमार कटियार को शाहगढ़ चौकी इंचार्ज व मोहनगंज में तैनात बनारसी यादव को शंकरगंज चौकी इंचार्ज बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से मीडिया सेल, ओमप्रकाश सिंह को फुरसतगंज से गौरीगंज, राजेश कुमार गौड़ को जामो से अमेठी, रामप्रकाश सिंह को कमरौली से जामो, वीरेंद्र पांडेय को मुसाफिरखाना से कमरौली, ज्ञानचंद्र शुक्ल को कमरौली से मुसाफिरखाना, बुद्धराज सिंह को मुसाफिरखाना से कमरौली, राजबहादुर सिंह को अमेठी से जायस, सोहनलाल को शिवरतनगंज से गौरीगंज तैनात किया गया है।


साहबलाल को गौरीगंज से शिवरतनगंज, हवलदार राम को फुरसतगंज से मुसाफिरखाना, संजय कुमार यादव को मुंशीगंज से जायस, मुनेंद्र पाल सिंह को गौरीगंज से जगदीशपुर, जंगबहादुर यादव को गौरीगंज से बाजार शुकुल तथा अशरफ अली खां को पीपरपुर से थाना जायस में बतौर उपनिरीक्षक तैनात किया गया है। बताते चलेें कि एसपी ने शनिवार दोपहर 12 से शाम करीब साढ़े चार बजे तक निरीक्षक व उपनिरीक्षकों का साक्षात्कार लिया था। साक्षात्कार के बाद उन्होंने देर रात फेरबदल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed