फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   भूमि विवाद में बीडीसी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

भूमि विवाद में बीडीसी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 24 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में बीडीसी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
बीडीसी सदस्य के घर धावा बोला, फायरिंग में दो घायल
विज्ञापन



सुल्तानपुर। लोहरामऊ गांव में बीडीसी सदस्य के घर पर विपक्षियों ने धावा बोलकर कई राउंड फायरिंग की। इसमें बीडीसी सदस्य के पुत्र समेत दो लोग गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए।


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी व सीओ लंभुआ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह और तालुकदार सिंह के बीच भूमि विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर धान लगाने को लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार शाम बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह तथा उनके परिवारीजन खेत से ट्रैक्टर पर धान की फसल लादकर घर पर उतार रहे थे। तभी वहां सुनील सिह उर्फ बब्बन, राजकुमार सिंह उर्फ रज्जन पुत्रगण तालुकदार सिंह तथा विक्रम पुत्र सुनील सिंह तथा बिहार का रहने वाला तालुकदार का नौकर सगुन असलहे लेकर पहुंच गए।


आरोप है कि सभी ने राजेंद्र सिंह के घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में राजेंद्र सिंह के बेटे अंकुर सिंह (24) और परिवार के ही प्रशांत सिंह (25) पुत्र निर्भय सिंह को गोली का छर्रे लग गए।



पीड़ित परिवारीजनों ने इसकी सूचना यूपी-100 व कोतवाली देहात थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया।


घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, सीओ लंभुआ दलबीर सिंह और थानाध्यक्ष कोतवाली देहात श्रवण कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंच गए।


एएसपी सिटी ने बताया कि, विवाद काफी दिनों से चल रहा था। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। केस दर्ज किया जा रहा है। फायरिंग करने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


पूछताछ में पता चला कि फायरिंग लाइसेंसी असलहे से की गई है। लिहाजा जांच के बाद असलहे के लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस लिखापढ़ी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed