फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत, मां घायल

करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत, मां घायल

Fri, 22 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत, मां घायल
करंट की चपेट में आने से बेटे की मौत, मां झुलसी
विज्ञापन

सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर, हालत नाजुक
खेत में टूटकर गिरा हाईटेंशन लाइन के तार से हादसा
सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के अफसर
ग्रामीणों में तनाव, उपरी पारा गांव का मामला
फोटो संख्या-58,59,60
अमर उजाला ब्यूरो
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। उपरी पारा गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में बेटे के साथ घास काटने गई एक महिला टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बेटे की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई। मां गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस व ग्रामीणों की सूचना के बावजूद देर शाम तक पावर कॉर्पोरेशन का एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
बल्दीराय थाना क्षेत्र के उपरी पारा मजरे बीही निदूरा गांव निवासी समरजीत (20) शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे अपनी मां निर्मला देवी (50) के साथ खेत में घास काटने गया था। दोनों खेत के पास पहुंचे और अलग-अलग स्थानों पर घास काटने लगे। तभी खेत में पहले से टूटकर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार पर निर्मला देवी का पैर पड़ गया और उसे करंट लग गया। समरजीत की नजर मां पर पड़ी तो वह दौड़कर वहां पहुंचा और मां को किसी तरह से तार से अलग कर दिया लेकिन खुद बिजली के तार से चिपक गया। मौके पर ही समरजीत की मौत हो गई, जबकि निर्मला देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीण निर्मला देवी को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां निर्मला देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर सूचना के बाद भी थानाध्यक्ष एसपी सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया। एसओ और ग्रामीणों ने तार के करंट को बंद करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के जेई से लेकर उच्चाधिकारियों को फोन किया। काफी देर बाद सप्लाई तो बंद कर दी गई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। एसओ बल्दीराय ने बताया कि इसमें पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही सामने आई है। निर्मला देवी की हालत ज्यादा खराब है। परिवार वालों से कहा गया है कि पहले उनका उपचार कराएं। जब भी तहरीर देंगे केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई: अनूप चंद्रा
सुल्तानपुर। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल अनूप चंद्रा ने बताया कि घटना की सूचना विलंब से मिली है। एसडीओ को मौके पर भेजा गया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
बल्दीराय। उपरी पारा मजरे बीही निदूरा निवासी समरजीत के पिता दशरथ की पहले ही मौत हो चुकी थी। घर में मां निर्मला देवी के साथ ही भाई मोहन, सोहन हैं। समरजीत सबसे छोटा भाई था। समरजीत बहुरावां बाजार में आटा चक्की चलाता था। समरजीत की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed