फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ओवरलोड वाहनों का पीछा कर रही पीटीओ की जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर

ओवरलोड वाहनों का पीछा कर रही पीटीओ की जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर

Tue, 09 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों का पीछा कर रही पीटीओ की जीप ने स्कूटी को मारी टक्कर
पीटीओ की जीप ने स्कूटी में मारी टक्कर, हंगामा
विज्ञापन

सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर टाटिया नगर के पास सोमवार दोपहर ओवरलोड ट्रक का पीछा कर रहीं पीटीओ की जीप की चपेट में एक स्कूटी सवार आ गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने जीप चालक की न केवल पिटाई की बल्कि पीटीओ के साथ अभद्रता भी की। गुस्साए लोगों ने जीप का शीशा भी तोड़ डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। हालांकि देर शाम तक पीटीओ ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।

संभागीय परिवहन विभाग की पीटीओ (पैसेंजर टैक्स ऑफिसर) आभा त्रिपाठी सोमवार सुबह ओवरलोड वाहनों की जांच में निकली थीं। दोपहर करीब 12 बजे वे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर चौराहे के पास सड़क किनारे वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। तभी एक ओवरलोड ट्रक गुजरा, जिसे आभा त्रिपाठी के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका तो वह प्रयागराज हाईवे पर नेकराही की तरफ भागने लगा। पीटीओ सिपाहियों के साथ जीप में बैठकर ट्रक का पीछा करने लगीं।
विज्ञापन


जीप कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में ओदरा गांव के पास पहुंची थी कि स्कूटी सवार सबलू निवासी ओदरा थाना कोतवाली देहात उसकी चपेट में आ गया। जीप की टक्कर से सबलू घायल हो गया। इस पर हाईवे के किनारे मौजूद ओदरा गांव के लोगों ने जीप को घेर लिया और चालक की पिटाई कर दी। जीप का शीशा तोड़ डाला। जीप में सवार पीटीओ आभा त्रिपाठी से अभद्रता भी की गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली देहात थानाध्यक्ष मनबोध तिवारी ने स्थिति को संभाला। एसओ ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलेगी तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी को लेकर पीटीओ आभा त्रिपाठी के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि पीटीओ ओवरलोड ट्रक का पीछा कर रही थीं। ट्रक चालक के पक्ष में कुछ लोग आ गए। आरोपियों ने जीप चालक से हाथापाई की और जीप का शीशा तोड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed