फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Ambikapur: Live-in Couple Take Tragic Step, Man Found Bloodied After Dispute; Woman Also Injured Herself

अंबिकापुर: लिव-इन कपल का खौफनाक कदम, विवाद के बाद खून से लथपथ मिला युवक, युवती ने भी खुद को घायल किया

Thu, 27 Aug 2026 11:24 AM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: अंबिकापुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 11:24 AM IST
सार

किराए के मकान में लिव इन रह रहे प्रेमी युगल में युवक खून से लथपथ हालत में मृत मिला, जबकि युवती भी घायल अवस्था में पाई गई। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Ambikapur: Live-in Couple Take Tragic Step, Man Found Bloodied After Dispute; Woman Also Injured Herself
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस और फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल से जुड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई। किराए के मकान में लिव इन रह रहे युवक की गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


पांच साल से था प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार दरिमा क्षेत्र निवासी मोहन पैकरा (28) और सूरजपुर जिले के कंदरई निवासी महिमा सिदार (26) के बीच करीब पांच साल से प्रेम संबंध था। दोनों पिछले करीब दो महीने से गांधीनगर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में साथ रह रहे थे और एक दुकान में काम करते थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह जब महिमा बाथरूम से बाहर आई तो उसने मोहन को खून से लथपथ हालत में देखा, उसके गले पर गंभीर चोट के निशान थे। यह दृश्य देखकर महिमा भी घबरा गई और उसने भी कथित तौर पर चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक दयाल मंडल मौके पर पहुंचे और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक मोहन की मौत हो चुकी थी, जबकि महिमा को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बलरामपुर में ज्वेलर्स चोरी का बड़ा खुलासा: बिहार से अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर हुआ विवाद
प्रारंभिक जांच में पुलिस को दोनों के बीच रक्षाबंधन पर घर जाने को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि महिमा चाहती थी कि मोहन उसके साथ घर जाए और परिजनों के सामने शादी की बात रखी जाए। वहीं मोहन इसके लिए तैयार नहीं था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना की पूरी वजह क्या थी, इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से चाकू भी बरामद किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद युवक की मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

गांधीनगर थाना प्रभारी दिलीप दुबे ने बताया कि दोनों युवक-युवती लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और दोनों के बीच हुए विवाद की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed