{"_id":"5b7866f142c792466c0ffef3","slug":"31534617329-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर रहे युवक को बस ने कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उतर रहे युवक को बस ने कुचला
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से उतर रहा युवक पहिए के नीचे आया, मौत
सुल्तानपुर। बस से उतर रहे एक युवक की जान चालक की लापरवाही से चली गई। उतरते समय ही चालक ने बस को आगे बढ़ा दिया, जिसकी वजह से युवक पहिये की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
लंभुआ क्षेत्र के गोपालपुर मधैया गांव निवासी रामदीन (27) पुत्र छित्तन शनिवार सुबह घर से निकला था। सुल्तानपुर जाने के लिए जौनपुर डिपो की बस पर सवार हुआ। भीड़ अधिक देखकर रामदीन ने चालक को बस रोकने के लिए कहा। चालक ने बस धीमी करके अचानक आगे बढ़ा दी। इस दौरान रामदीन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही सिर के बल गिर गया। इस बीच बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने रामदीन को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।