{"_id":"5a8867014f1c1b28428b5e38","slug":"201518888705-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
कपड़े पर लिखी नकल करते पकड़ी गई हाईस्कूल की छात्रा, निष्कासित
सुल्तानपुर। बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को हाईस्कूल की एक छात्रा अपनी समीज पर लिखी नकल सामग्री के साथ पकड़ी गई। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्रा को रिस्टीकेट कर निजी मुचलके पर छोड़ दिया है। छात्रा की उत्तर पुस्तिका को सील कर बोर्ड को भेज दिया गया है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार पहली पाली में में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान का पेपर था। जयसिंहपुर क्षेत्र के राजसिंह इंटर कॉलेज बेलहरी में हाईस्कूल की एक छात्रा ने अपनी समीज पर नकल सामग्री लिखी थी। कक्ष निरीक्षक धर्मराज जायसवाल को जब छात्रा के नकल करने की आशंका हुई तो उन्होंने महिला कक्ष निरीक्षक बिंदू देवी को मामले से अवगत कराया।
कक्ष निरीक्षकों की जांच में छात्रा को नकल सामग्री का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. शिवभूषण मिश्र ने छात्रा को रिस्टीकेट करते हुए लिखने के लिए दूसरी कॉपी उपलब्ध कराई। दोनों कॉपियों को सील कर यूपी बोर्ड को अलग से भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि नियमों के मुताबिक छात्रा को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।