{"_id":"6aa9b02ec84b79883e0434f9","slug":"hotel-employee-murder-case-prime-accused-in-custody-villagers-reach-the-police-station-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-173102-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल कर्मी हत्याकांड : मुख्य आरोपी हिरासत में, ग्रामीण पहुंचे कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल कर्मी हत्याकांड : मुख्य आरोपी हिरासत में, ग्रामीण पहुंचे कोतवाली
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सतेड़ा चक की मढ़ैया निवासी होटल कर्मी मुकेश की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके कुछ साथियों को भी को हिरासत में ले लिया है, जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। तफ्तीश तेज हो गई है। पुलिस खुलासे के करीब पहुंच गई है।
उधर, मंगलवार को सतेड़ा गांव के दर्जनों ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुखवीर के अलावा तीन अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताते हुए उन्हें भी विवेचना में नामजद करने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना था कि यह हत्याकांड एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है, जिसमें नामजद आरोपी के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, न्याय अधूरा रहेगा। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने की मांग की।
विज्ञापन
13 सितंबर की सुबह को दीपपुर के जंगल में मुकेश का अधजला शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने और साक्ष्य मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगाने की पुष्टि हुई थी। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से अहम सुराग मिले हैं और ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।