{"_id":"6aa9b13334a718cf5f0575d0","slug":"student-hangs-himself-at-night-in-maharana-dies-rohtak-news-c-195-1-jjr1001-139975-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महराना में रात के समय छात्र ने फंदा लगाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महराना में रात के समय छात्र ने फंदा लगाया, मौत
विज्ञापन
बेरी। दुजाना थाना के अंतर्गत गांव महराना में अज्ञात कारणों के चलते छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। फंदा लगाने की सूचना परिजनों ने दुजाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव महराना निवासी 22 वर्षीय मनोज राजकीय कॉलेज छारा का बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।
उसने सोमवार रात घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार को इसका पता सुबह चला, जब वह जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे। वहां जाकर देखा तो मनोज ने फंदा लगाया हुआ था। यह देखकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल झज्जर के शव गृह पहुंचाया। जांच अधिकारी सुशील ने बताया कि मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई हैं।