{"_id":"6aa9b2159e25a9b4c409736d","slug":"the-ghaziabad-police-will-now-investigate-the-case-registered-against-cricketer-mohammed-shamis-brothers-lucknow-news-c-13-lko1096-1921134-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: क्रिकेटर मो. शमी के भाइयों पर दर्ज मामले की विवेचना अब गाजियाबाद पुलिस करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: क्रिकेटर मो. शमी के भाइयों पर दर्ज मामले की विवेचना अब गाजियाबाद पुलिस करेगी
विज्ञापन
लखनऊ। क्रिकेटर मो. शमी के भाई कैफ और हसीब के खिलाफ आशियाना थाने में दर्ज एफआईआर की विवेचना अब गाजियाबाद पुलिस करेगी। घटनास्थल गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पाए जाने के बाद आशियाना पुलिस ने विवेचना स्थानांतरित कर दी है। पुलिस ने कई बार फोन कर पीड़िता से संपर्क कर बयान दर्ज करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
एसीपी कैंट सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक, मामले से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य गाजियाबाद पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब वहीं पीड़िता और आरोपियों के बयान दर्ज कर आगे की विवेचना की जाएगी।
आशियाना थाने में अमरोहा के अलीनगर डिडौली निवासी कैफ के खिलाफ पीड़िता ने यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी। हसीब पर पीड़िता को धमकाने का आरोप है। एफआईआर के मुताबिक, वर्ष 2020 में एनसीआर में रहने के दौरान युवती की कैफ से दोस्ती हुई थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर कैफ सितंबर 2023 में उसे कोलकाता ले गया और होटल में यौन शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर वह टालमटोल करता रहा। पीड़िता तलाक के बाद बेटे के साथ रह रही थी।