फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Woman returning from family court dragged out of auto-rickshaw and beaten

Jhansi News: फैमिली कोर्ट से लौट रही महिला को ऑटो से खींचकर पीटा

Wed, 16 Sep 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 16 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Woman returning from family court dragged out of auto-rickshaw and beaten
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में फैमिली कोर्ट से मां और चार साल की बेटी के साथ लौट रही मऊरानीपुर के नई बस्ती मोहल्ला निवासी तस्कीन पत्नी साजिद को ऑटो से खींचकर कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। उसका आरोप है कि पति ने पांच लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला किया। नवाबाद पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्कीन ने पुलिस को बताया कि उसका पति के साथ विवाद का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। नौ सितंबर को वह पेशी के लिए कोर्ट आई थी। पेशी के बाद मां और चार वर्षीय बेटी के साथ लौट रही थी। आरोप है कि ऑटो से बस स्टैंड के पास पहुंचने पर पति साजिद, ननद जेबा अख्तर समेत दो अज्ञात ने उसे ऑटो से खींचकर नीचे गिरा दिया। उसे लात-घूंसों से पीटा। आरोपी उसे धमका रहे थे। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed