{"_id":"6aa9b13a32f47f4718092807","slug":"car-hits-two-people-driver-flees-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-127210-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दो लोगों को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दो लोगों को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मांडोठी-मातन रोड पर सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अब घायल की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मांडोठी निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति राजेश 11 सितंबर को पैदल मातन रोड की तरफ खेतों में घूमने गए थे। रास्ते में उन्हें गांव का ही संजय मिल गया। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बहादुरगढ़ की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। राजेश को इलाज के लिए रोहतक तथा संजय को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में संजय के शरीर पर आठ चोटें दर्ज की गई हैं। वहीं राजेश के सिर और चेहरे पर चोटें बताई गई हैं। हादसे के बाद कई दिनों तक दोनों घायल बयान देने की स्थिति में नहीं थे। 14 सितंबर को नवीन ने परिजनों के साथ मांडोठी चौकी पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।