फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   छात्र की गोली मारकर हत्या

छात्र की गोली मारकर हत्या

Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
छात्र की गोली मारकर हत्या
छात्र की गोली मारकर हत्या, खेत में फेंका शव
विज्ञापन

कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक छात्र को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। छात्र के माथे पर गोली मारी गई है। छात्र के शव को गेहूं के खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर सीओ कादीपुर ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक छात्र की चाची गांव की प्रधान हैं। छात्र के लोअर से पुलिस ने .32 बोर की चार कारतूस मिले है। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।

ग्राम सरैया मुस्तफाबाद निवासी जगदंबा यादव का बेटा प्रिंस यादव (16) क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे प्रिंस के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। प्रिंस घरवालों से खेत जाने की बात कहते हुए लोअर में ही निकला था। करीब नौ बजे तक जब प्रिंस वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


घर से करीब तीन सौ मीटर दूर प्रिंस का शव गेहूं के खेत में पाया गया। उसके माथे पर गोली मारी गई थी। प्रिंस के लोअर की जेब में .32 बोर की चार कारतूस मिले। एक खोखा पास में ही पड़ा था। प्रिंस की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही सीओ कादीपुर डीपी शुक्ला, कोतवाल केबी सिंह व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में घटनास्थल से कोई असलहा बरामद नहीं मिला। पुलिस की मानें तो प्रिंस की सामने से गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस छात्र की जेब में मिले कारतूस की गुत्थी को भी सुलझाने की कवायद में लगी है। प्रिंस के पिता जगदंबा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जगदंबा यादव के तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा संदीप इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। दीपक इंटर में पढ़ता है और प्रिंस हाईस्कूल में था। बेटी आशू सबसे छोटी है। प्रिंस की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है।


प्रधान के पति की कई लोगों से रंजिश
जगदंबा के भाई विजय यादव की पत्नी मिट्ठू देवी गांव की प्रधान है। विजय का चुनावी रंजिश के साथ ही कई अन्य लोगों से भी विवाद चल रहा है। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed