{"_id":"5b7b025842c792465d1d2469","slug":"181534788184-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़िबरी से लगी आग से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढ़िबरी से लगी आग से महिला की मौत
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिबरी से लगी आग, महिला की मौत
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र में ढिबरी से छप्पर में आग लग गई। उसके नीचे सो रही महिला की झुलसकर मौत हो गई। यह हादसा गड़ेरी में हुआ। गांव निवासी श्यामलाल का परिवार छप्पर के मकान में रहता है।
रविवार रात भोजन करने के बाद श्यामलाल व उसकी पत्नी व पत्नी राजपती (60) छप्पर के नीचे सोए थे। रात करीब 12 बजे कमरे में जल रही ढिबरी गिरने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बीच श्यामलाल किसी तरह बाहर निकल गया लेकिन राजपती आग की चपेट में आ गई। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने राजपती को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन वह तब तक गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।
आनन-फानन में राजपती को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सोमवार सुबह एसडीएम शैलेंद्र मिश्र गांव पहुंचे और श्यामलाल से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि दंपती बहुत गरीब हैं। परिवारीजनों को आर्थिक सहायता के अलावा आवास भी दिलाया जाएगा।