{"_id":"5c6af70dbdec2273a74d0aa8","slug":"171550513933-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ स्पेशल ट्रेनें रवाना
सुल्तानपुर। माघी पूर्णिमा पर मंगलवार को कुंभ के पांचवें शाही स्नान को लेकर रेलवे ने अयोध्या से वाया सुल्तानपुर प्रयागराज के लिए चार कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। सोमवार को चारों स्पेशल ट्रेनें भक्तों को लेकर कुंभ को रवाना हुईं। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कुंभ जाने में सहूलियत मिली है।
प्रयागराज में कुंभ स्नान को लेकर रेलवे की ओर से अलग-अलग रूटों से कई ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंतपंचमी के बाद अब कुंभ का पांचवां शाही स्नान माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज में मंगलवार को होगा। इस दिन भी संगम तट पर स्नान व दान के लिए दूरदराज से भक्तों का सैलाब प्रयागराज में उमड़ेगा। रेल विभाग ने भक्तों की सुविधा के लिए अयोध्या से प्रयागराज तक चार महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया था।
विभाग ने नियमित ट्रेनों के अलावा चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया। हालांकि पहले दिन ही चारों स्पेशल ट्रेनें स्टेशन से कुछ देरी से रवाना हुईं। अयोध्या से चली पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन सुबह पौने 10 बजे के बजाय करीब आधे घंटे देर से पहुंची। इसी तरह दूसरी स्पेशल ट्रेन भी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दोपहर 03.25 बजे के स्थान पर आधे घंटे विलंब से चार बजे पहुंची।
विज्ञापन
तीसरी व चौथी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी थोड़ा विलंब से हुआ। पर्व पर नियमित के साथ ही स्पेशल ट्रेनों के संचालन से लोगों को प्रयागराज जाने में सुविधा हुई। जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्पेशल ट्रेनों से प्रयागराज के कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीणा ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है।