{"_id":"6a9c85da4160c1a6ed0b3af8","slug":"a-bullet-fired-from-a-service-revolver-hit-a-watchman-outpost-in-charge-suspended-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-167301-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में हादसा: दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पेट में धंसी- चौकीदार गंभीर; चौकी इंचार्ज सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में हादसा: दरोगा की सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पेट में धंसी- चौकीदार गंभीर; चौकी इंचार्ज सस्पेंड
Sun, 06 Sep 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:42 AM IST
सार
शनिवार को वह कोतवाली में ड्यूटी कर रहे थे। बहराइच जिले के मूल निवासी कस्बा चौकी इंचार्ज बीरेंद्र बहादुर सिंह दोपहर करीब दो बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। इस दौरान ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली दीवार से टकराने के बाद पास में मौजूद चौकीदार छोटेलाल के पेट में जा घुसी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
डरौना कोतवाली में कस्बा चौकी इंचार्ज की सर्विस रिवाल्वर से शनिवार दोपहर में अचानक चली गोली ड्यूटी पर तैनात चौकीदार के पेट में धंस गई। इससे कोतवाली में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी दौड़ पड़े। पुलिसकर्मी सकते में आ गए।
विज्ञापन
चौकीदार को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर सीओ को जांच सौंप दी है। पडरौना शहर के वार्ड नंबर-नौ महाराजा अग्रसेन नगर निवासी छोटेलाल (40) चौकीदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को वह कोतवाली में ड्यूटी कर रहे थे। बहराइच जिले के मूल निवासी कस्बा चौकी इंचार्ज बीरेंद्र बहादुर सिंह दोपहर करीब दो बजे अपनी सर्विस रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। इस दौरान ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली दीवार से टकराने के बाद पास में मौजूद चौकीदार छोटेलाल के पेट में जा घुसी।
गोली आवाज सुनकर कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मी पहुंचे। आसपास के दुकानदार व अन्य लोग भी आ गए। कोतवाल को सूचना देने के बाद पुलिसकर्मी चौकीदार को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले गए। इमरजेंसी में चौकीदार का इलाज करने के बाद डाक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस का दावा है कि चौकीदार खतरे से बाहर है। घायल चौकीदार के पास उसकी पत्नी संगीता देवी व अन्य परिजन मौजूद हैं। घटना के बाद कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों का होश फाख्ता है। वे घटना के बारे में कुछ भी बताने से परहेज करते रहे।
दरोगा बीरेंद्र बहादुर सिंह अपनी सर्विस रिवाल्वर साफ कर रहे थे। इस दौरान गोली चल गई और चौकीदार छोटेलाल को लग गई। उसका उपचार बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुलिस कस्टडी में चल रहा है। डाॅक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। मामले की जांच कराई जा रही है: सिद्धार्थ वर्मा,एएसपी कुशीनगर