{"_id":"6a9c845531bc5bcdeb02c96f","slug":"pair-of-leopards-spotted-near-police-station-panic-among-villagers-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-986474-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: थाने के पास दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: थाने के पास दिखा तेंदुए का जोड़ा, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
डिलारी। नगर में थाने से महज दो मीटर की दूरी पर तेंदुए का एक जोड़ा देखा गया है। इससे ग्रामीणों और दुकानदारों में दहशत फैल गई है। बाइक मिस्त्री इफ्राहिम ने नहर के पास जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर तेंदुए के जोड़े को देखा। उन्होंने अपने मोबाइल से उनकी तस्वीर ली और तुरंत थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक राजीव कुमार चौहान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहां तेंदुए के पदचिह्न मिले। इसके बाद वन विभाग को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों को सतर्क रहने और सुरक्षा बरतने की सलाह दी है।
इनायतनगर में तेंदुआ देखने से ग्रामीणों में खलबली
ठाकुरद्वारा। गांव इनायत नगर निवासी सचिन राजपूत ने बताया कि एक सप्ताह से तेंदुआ गांव के आसपास लगातार घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। अभी तक किसी पर हमला नहीं किया है लेकिन उसके डर से किसान खेतों में जाते हुए डर रहे हैं। उनके खेती संबंधी काम प्रभावित हो रहे हैं। सचिन राजपूत ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार
ठाकुरद्वारा। रामूवाला गनेश रामनगर खागूबाला में तेंदुए ने नीलगाय का शिकार किया। इस बारे में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने समाधान दिवस में शिकायत की है। यूनियन के तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए को नीलगाय का शिकार करते हुए ग्रामीणों ने जंगल में देखा है। दोनों गांव में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से भय का माहौल है। उन्होंने दोनों गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इस पर एसडीएम ने वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को तेंदुए के बारे में किया जागरूक
ठाकुरद्वारा। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजन नगर के छात्र-छात्राओं को वन विभाग ने तेंदुए के बारे में जागरूक किया। वन विभाग के दरोगा मदन सिंह, पीयूष जोशी आदि की टीम कॉलेज में पहुंची। टीम ने छात्र-छात्राओं को तेंदुए की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तेंदुए से बचाव के बारे में विस्तार से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं को अकेले जंगल में न जाने, समूह के रूप में ही स्कूल में आने की सलाह दी। छात्र-छात्राओं को तेंदुए से संबंधी पत्रक भी वितरित किए। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक रजनीश प्रताप सिंह एडवोकेट प्रधानाचार्य और शिक्षक भी मौजूद रहे।
फोटो 20
अब छजलैट के रसूलपुर चौहरा में पेड़ पर दिखा तेंदुआ, पिंजरा पहुंचा
तेंदुए के लगातार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, खेतों पर नहीं जा रहे हैं किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कांठ। पिछले दो दिन से छजलैट के रसूलपुर चौहरा के ग्रामीण तेंदुआ दिखाई देने का दावा करते चले आ रहे हैं। जिस पर शुक्रवार को वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया था।
शनिवार को गांव का आलम खेतों की ओर जा रहा था, तभी उसकी निगाह पेड़ पर बैठे दो तेंदुओं पर पड़ी। बताया गया कि तभी इनमें से बड़ा तेंदुआ कूदकर भाग गया। जबकि उसके साथ को छोटा तेंदुआ पेड़ पर ही बैठा रहा। सूचना पर शनिवार को क्षेत्रीय वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने फिर मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए देर शाम को गांव में पिंजरा पहुंचा दिया गया है। बरसात और रात हो जाने के कारण अभी उसे लगाया नहीं जा सका है। वहीं उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव सादकपुर मलूकपुर उर्फ खिचड़ी से भी तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है, सुबह वहां भी पहुंचकर देखा जाएगा। बता दें कि कांठ और छजलैट क्षेत्र के गांवों में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। किसान खेतों पर जान से कतरा रहे हैं।
...फोटो सं. 29
वन विभाग ने कांठ के सलेमपुर खास में भी लगाया पिंजरा
कांठ। क्षेत्रीय वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सलेमपुर खास में भी मदरसे के पीछे पिंजरा लगा दिया गया है। साथ ही वन कर्मी इसकी निगरानी कर रहे हैं। वर्तमान में कांठ के राजीपुर खद्दर, छजलैट के रम्पुरा, दयानाथपुर, कुचावली और सलेमपुर समेत छह स्थानों पर पिंजरे लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गांव-गांव जाकर ग्रामीणों व किसानों से अकेले खेतों, निर्जन स्थानों पर न जाने शाम के बाद बच्चों को घर पर ही रखने की अपील की जा रही है। किसानों से कहा गया है कि अगर खेतों जाना जरूरी हो तो एकत्र होकर आपस में जोर-जोर से बात करते हुए जाएं। साथ ही तेज आवाज में मोबाइल और रेडियो आदि पर गाने बजाएं। तेंदुआ दिखने पर उसे घेरने की बजाए तुरंत सूचना दें।