फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   A minor was caught and beaten while taking money from the shop's cash box.

Kaushambi News: दुकान के गल्ले से रुपये निकाल रहे नाबालिग को पकड़कर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
A minor was caught and beaten while taking money from the shop's cash box.
कौंधियारा के जारी बाजार में शनिवार सुबह पान मसाला की दुकान के गल्ले से रुपये निकालते नाबालिग को दुकानदार ने पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने नाबालिग को रस्सी से बांधकर मारापीटा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस नाबालिग को अभिरक्षा में जारी चौकी ले आई।
विज्ञापन

जारी बाजार निवासी व्यक्ति की करछना रोड पर पान मसाला की दुकान है। दुकानदार के मुताबिक, शनिवार सुबह एक नाबालिग गल्ले में रखी पॉलीथिन से रुपये निकाल रहा था। उसे पकड़ने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। दुकानदार का कहना है कि पिछले कुछ समय से दुकान से रुपये गायब हो रहे थे।
विज्ञापन

करीब 10 हजार रुपये चोरी होने का भी संदेह जताया गया है। पुलिस इसके बाद नाबालिग को चौकी ले आई। एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में चौकी लाया गया था। नाबालिग के माता-पिता और दुकानदार के बीच बातचीत हुई। इसके बाद बच्चे को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed