{"_id":"6a9c84c309862cb0760f286a","slug":"fir-registered-for-harassment-over-the-phone-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1441206-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फोन पर परेशान करने के आरोप में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फोन पर परेशान करने के आरोप में प्राथमिकी
Sun, 06 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उसके सौतेले भाई अमित प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपी उनकी बेटी को फोन कर लगातार परेशान करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पिता के मुताबिक, उनकी बेटी और आरोपी अमित के बेटे के बीच फोन पर बातचीत होती थी। परिवार और गांव के लोगों के सामने दोनों के भाई-बहन होने की बात स्पष्ट किए जाने के बाद भी आरोपी युवती को लगातार फोन करता रहा। आरोप है कि एक सितंबर को परिवार की ओर से अमित को समझाया गया लेकिन सने युवती को परेशान करना बंद नहीं किया।
विज्ञापन