फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   25 हजार के इनामी घोषित हुए राजेश विक्रम

25 हजार के इनामी घोषित हुए राजेश विक्रम

Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
25 हजार के इनामी घोषित हुए राजेश विक्रम
पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत तीन पर 25-25 हजार इनाम
विज्ञापन

गौरीगंज। जगदीशपुर कस्बे में दो दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या की साजिश रचने के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम, उसके बड़े भाई राकेश विक्रम के अलावा घटना में शामिल रहे वंशराज यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही सभी की धरपकड़ की कवायद तेज कर दी है।

क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी अशफाक की मंगलवार को दिनदहाड़े बम व गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अशफाक के पिता अंसार की तहरीर पर पुलिस ने गांव रामशाला थाना मोहनगंज निवासी सतीश कुमार उर्फ सतई, लालीपुर, जगदीशपुर निवासी वंशराज यादव, हूसेमऊ, इकमा जिला छपरा, बिहार निवासी अमित चौबे व दो अज्ञात पर हत्या करने और गूंगेमऊ जगदीशपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह व उसके बड़े भाई राकेश विक्रम पर हत्या की साजिश रचने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


आरोपियों में अमित चौबे समेत दो को पब्लिक ने पकड़ कर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। अन्य आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात टीमें सक्रिय होने के बाद भी अन्य कोई पकड़ में नहीं आया। इस बीच बृहस्पतिवार को पुलिस ने बड़ी कागजी कार्रवाई की। एसपी कुंतल किशोर की ओर से जारी आदेश में राजेश विक्रम व राकेश विक्रम के साथ ही वंशराज यादव की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीशपुर में शांति, खुलीं दुकानें
जगदीशपुर। घटना के बाद उपजा तनाव तकरीबन समाप्त हो गया है। बृहस्पतिवार को कस्बे की अधिकांश दुकानें खुलीं और चहल-पहल भी रही। आसपास के लोग भी बृहस्पतिवार को बाजार पहुंचे। एहतियातन एएसपी बीसी दुबे मौके पर कैंप कर रहे हैं। एसडीएम व सीओ मुसाफिरखाना के साथ सीओ तिलोई, कई थानों की फोर्स व पीएसी अब भी जगदीशपुर में डटी है। शांति बनाए रखने के लिए देर शाम डीएम शकुंतला गौतम व एसपी कुंतल किशोर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। अधिकारियों ने मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed