{"_id":"5a63846b4f1c1b7c268b5741","slug":"151516471403-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
सुल्तानपुर। रायबरेली-टांडा हाईवे पर मोतीगंज बाजार में शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। दोनों युवक मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करते थे।
जयसिंहपुर क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी प्रदीप (30) पुत्र स्व. राम गुलाम और बहली गांव निवासी तेजभान (25) पुत्र सावनदीन सेमरी बाजार में पल्लेदारी करते थे। दोनों युवक मंडी समिति में गेट पास बनवाने के लिए शुक्रवार रात बाइक से सुल्तानपुर शहर गए थे। शहर से दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज बाजार के पास अज्ञात वाहन बाइक को रौंदते हुए निकल गया।
दुर्घटना में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तेजभान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तेजभान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन तेजभान को लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
प्रदीप के परिवार में पत्नी कांती के साथ बेटा अभिषेक (14), बेटी श्रेया (10) व छोटा बेटा आलोक (7) हैं। प्रदीप चार भाइयों में सबसे छोटा था। बहली गांव निवासी तेजभान के परिवार में पत्नी अंजू देवी, बेटी पल्लवी (4) व बेटा ऋषभ (1) है। तेजभान छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। प्रदीप व तेजभान की मौत से दोनों के घर में कोहराम मचा है।