{"_id":"5b1981604f1c1b64068b5081","slug":"141528398176-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती सड़क पर हुए गड्ढे में गिरे, पति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार दंपती सड़क पर हुए गड्ढे में गिरे, पति की मौत
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती गड्ढे में गिरा, पति की मौत
अमेठी। सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक पलटने से एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के दौरान पति की मौत हो गई। पत्नी को गंभीर हालत में सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गौतमपुर गांव निवासी रूद्र प्रताप त्रिपाठी (62) बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपनी पत्नी राजकुमारी (59) के साथ बाइक से ससुराल जाने के लिए निकले थे। क्षेत्र के मुराइन का पुरवा गांव के पास सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक का पहिया फंस गया। दंपती बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोग भाग कर वहां पहुंचे और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। इस दौरान रूद्र प्रताप त्रिपाठी की मौत हो गई। गंभीर हालत में राज कुमारी को जगदीशपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।