{"_id":"6aa838239ebdd656a10965ee","slug":"truck-driver-accuses-three-people-including-a-couple-of-dousing-him-with-petrol-and-setting-him-on-fire-banda-news-c-212-1-sknp1006-152111-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक ड्राइवर ने दंपती समेत तीन पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक ड्राइवर ने दंपती समेत तीन पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप
Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर करतल निवासी ट्रक ड्राइवर रामप्रकाश दुबे ने दंपती समेत तीन पर 25 हजार रुपये के लिए जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह 17 दिन से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
पीड़ित ने बताया कि बीती 27 अगस्त को अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया कुशल निवासी उसका कंडक्टर अपने भाई के साथ उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। ट्रक ड्राइवर का कहना है कि वह उस समय ट्रक मालिक के 25 हजार रुपये लिए था।
खाना खाने के बाद जब पीड़ित को नींद आ गई तो आरोप है कि कंडक्टर व उसकी पत्नी ने उसके जेब से 25 हजार रुपये निकालकर उसकी बाइक से पेट्रोल निकालकर उसके ऊपर डाल दिया और आग लगा दी थी।
विज्ञापन
आरोपी की मां ने उसे बचाया था। पहले वह अतर्रा सीएचसी में भर्ती रहा। उसके बाद डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। आठ सितंबर को होश आने पर पीड़ित ने परिजन को घटना बताई। परिजन ने नौ सितंबर को अतर्रा थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। इस संबंध में अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।