{"_id":"6aa837d9ea3c1f95460984fa","slug":"2-arrested-with-choorapost-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164923-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चूरा पोस्त सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चूरा पोस्त सहित बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव बणी के पास सीआईए पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 5 किलो 556 ग्राम चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बुध सिंह और तेजा सिंह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सुरेवाला गांव के निवासी हैं।
पुलिस प्रवक्ता राजपाल ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम रविवार को गांव बणी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका। उनकी बाइक पर प्लास्टिक का एक कट्टा लदा हुआ था। तलाशी में कट्टे से चूरा पोस्त बरामद हुआ।
इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चूरा पोस्त आपूर्तिकर्ता की जानकारी दी है। पुलिस जल्द ही आपूर्तिकर्ता को भी गिरफ्तार करेगी।