{"_id":"6aa8350cbe2c821eef06aa68","slug":"ganesh-utsav-police-to-inspect-immersion-routes-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-157268-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव : विसर्जन मार्गों का निरीक्षण करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश उत्सव : विसर्जन मार्गों का निरीक्षण करेगी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर बैठक की। रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक की।
इसमें त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराध नियंत्रण, घाटों की सुरक्षा और होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गणेश प्रतिमाओं की स्थापना वाले स्थानों, पंडालों, विसर्जन मार्गों और विसर्जन स्थलों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ ही पीस कमेटी की बैठक कर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और धर्मगुरुओं से संवाद करने को कहा गया। डीजे संचालकों को शासन के निर्धारित ध्वनि मानकों और समय सीमा का पालन कराने के निर्देश दिए गए। आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री के प्रसारण पर रोक लगाने को भी कहा गया।
विज्ञापन
गणेश पंडालों में आग से बचाव के इंतजामों पर भी विशेष जोर दिया गया। अस्थायी विद्युत कनेक्शन और तारों की जांच कराने, ज्वलनशील सामग्री को पंडालों के आसपास नहीं रखने और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए पर्याप्त जगह रखने के निर्देश दिए गए। जरूरत के अनुसार अग्निशमन बल और फायर टेंडर की व्यवस्था कराने को कहा गया।
कजरी तीज के मद्देनजर मंदिरों, घाटों और प्रमुख धार्मिक स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। भीड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ या तायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।
गणेश चतुर्थी और कजरी तीज को देखते हुए घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने को कहा। अफवाह, भ्रामक सूचना या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।