फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   woman suicide case on husband

Sirsa News: पति से प्रताड़ित होकर महिला ने लगाया फंदा, पति पर प्राथमिकी

Mon, 14 Sep 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 14 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
woman suicide case on husband
हरि विष्णु कॉलोनी में सोमवार सुबह हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरि विष्णु कॉलोनी में सोमवार सुबह एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने पर कीर्ति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के पिता महेंद्र कुमार के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
फतेहाबाद निवासी पूनम रानी की शादी 13 वर्ष पहले हरि विष्णु कॉलोनी निवासी प्रवीण कुमार से हुई थी। प्रवीण सरकारी अध्यापक है। सुबह पूनम का शव कमरे में चुन्नी से बनाए गए फंदे से लटका मिला। पूनम की मौत की सूचना मिलने पर पिता महेंद्र कुमार सिरसा पहुंचे।
विज्ञापन

महेंद्र का आरोप है कि पूनम को उसका पति प्रताड़ित करता था। इस वजह से पूनम परेशान रहती थी। आरोप है कि पति ने पूनम को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। इसलिए उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि मृतका के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने उसके पिता महेंद्र कुमार के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed