{"_id":"594804594f1c1b115e8b4590","slug":"121497891929-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबे सगे भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में डूबे सगे भाई
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती में नहाने गए सगे
भाइयों की डूबने से मौत
क्रासर
मछुवारों ने नदी से बाहर निकाला शव
फोटो संख्या-43,44,45
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए गोमदी नदी में स्नान कर रहे सगे भाई पानी में डूब गए। मछुवारों ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिछौली गांव निवासी देवेंद्र सिंह का बेटा विकास उर्फ विक्कू (22) और विवेक सिंह उर्फ छोटू सिंह (16) अपने चाचा हरेंद्र सिंह के बेटे आलोक की शादी में रविवार को बारात गए थे। दोनों सोमवार की दोपहर बारात से घर पहुंचे तो गर्मी से बेहाल थे। दोनों भाई बाइक से मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित कोछित गांव में दंडेश्वर धाम मंदिर के पास गोमती नदी में स्नान करने पहुंच गए। दोनों भाई नदी में स्नान कर रहे थे कि अचानक डूब गए। नदी के पास मौजूद मछुवारों ने दोनों को पानी से बाहर निकालकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छोटा भाई विवेक उर्फ छोटू गहरे पानी में डूबने लगा तो बड़े भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिसकी वजह से दोनों डूब गए।
इनसेट
बुझ गया घर का चिराग
जगदीशपुर। दिछौली गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी नीलम के दो बेटे थे। परिवार हंसी-खुशी अपनी जिंदगी जी रहा था। सोमवार को एक साथ दोनों बेटों की गोमती नदी में डूबकर हुई मौत से कोहराम मचा है। घर का चिराग बुझ जाने से गांववासी भी दुखी हैं। वहीं दूसरी ओर दादा महेंद्र प्रताप का बिलखना हर किसी की आंखें नम कर दे रहा था।