फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   11 lakh duped in the name of Job

नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख ठगे

Mon, 15 Feb 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Mon, 15 Feb 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लोगों से 11.50 लाख रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा तब हुआ जब नौकरी नहीं मिलने के बाद धन मांगने पहुंचे लोगों को आरोपी ने शिकायत करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पांच लोग सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहंचे। एसपी हीरालाल के सामने पेश हुए लोगों का कहना था कि उन्हीं के थाना क्षेत्र के गांव उमापुर के रहने वाले माता प्रसाद ने उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े ग्यारह लाख रुपये की ठगी की है। इतना ही नहीं नौकरी नहीं मिलने के बाद जब वे अपना धन वापस मांगने जाते हैं तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन


 शिकायती पत्र को आधार मानें तो आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर सांगीपुर निवासी श्रीराम से 2001 में दो लाख रुपये, गूजीपुर निवासी रामबहादुर वर्मा से वर्ष 2007 में 2.5 लाख रुपये, नरायनपुर निवासी गीता मौर्या पत्नी रामजस मौर्या से वर्ष 2008 में दो लाख, सरैया कनू निवासी वेदप्रकाश से वर्ष 2010 में तीन लाख और ग्राम खरेथू निवासी बैजनाथ वर्मा से वर्ष 2014 में दो लाख रुपये ठग लिए। आजकल करते कई वर्ष बीतने के बाद जब पीड़ितों ने अपना धन वापस नहीं करने की स्थिति में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज : एसओ
थानाध्यक्ष संग्रामपुर मनोज तिवारी ने बताया कि पीड़ितों की ओर से मामले की लिखित शिकायत मिली है। शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed