{"_id":"6af310265390ab0723098b2e","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-4921055-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंगेतर को दिवाली का तोहफा देकर लौट रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंगेतर को दिवाली का तोहफा देकर लौट रहे युवक को पीटा
विज्ञापन
- सदरपुर सोमबाजार के पास पारस और कुलदीप समेत अन्य युवकों पर मारपीट का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सदरपुर सोमबाजार के पास मंगेतर को दिवाली का तोहफा देकर लौट रहे युवक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पारस, कुलदीप और उनके साथियों ने युवक को रोककर गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहित गौतम सदरपुर कॉलोनी की गली नंबर-8 में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह अपनी मंगेतर सुहाना को दिवाली का तोहफा देकर छलेरा से सोमबाजार होते हुए घर लौट रहे थे। सदरपुर सोमबाजार के पास पहले से मौजूद पारस, कुलदीप और अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। थाना प्रभारी डी पी शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।