फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन
विज्ञापन

गौरीगंज। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े स्वयं सेवकों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया। इस मौके पर जुटी भीड़ ने स्वयं सेवकों पर पुष्पवर्षा की। पथ संचलन के पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा के मौके पर शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में एकत्र हुए। विद्या मंदिर से शाम चार बजे स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। यह सब्जी मंडी, डाकखाना, चौक, सुल्तानपुर रोड होते हुए फिर विद्या मंदिर पहुंचा। जिला प्रचारक विनीत के नेतृत्व में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों का अनुशासन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


बौद्धिक कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक अनिल ने स्वयं सेवकों को विक्रमी संवत का महत्व बताया। इस मौके पर विभाग प्रचारक सुनील, जिला संघ चालक रणजीत सिंह, जिला कार्यवाह अंबिका प्रसाद पांडेय, सह कार्यवाह इंद्रजीत, जिला प्रचार प्रमुख अवधेश शुक्ल, जिला बौद्धिक प्रमुख करुणेश समेत कई स्वयं सेवक व भाजपाई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed