फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Nitin murdered following a two-day-old feud; FIR registered against six individuals, including five named suspects.

नितिन हत्याकांड:- दो दिन की रंजिश में नितिन की हत्या, पांच नामजद समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Nitin murdered following a two-day-old feud; FIR registered against six individuals, including five named suspects.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कसबे में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहे नितिन नागर की जे-ब्लॉक कॉलोनी निवासी मिट्ठू और उसके साथियों ने तमंचे से दो गोली मारकर हत्या दी। मृतक के पिता सतीश कुमार नागर ने हस्तिनापुर थाने में पांच नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि पुरानी रंजिश में मिट्ठू ने तमंचे से नितिन की गोली मार कर हत्या की।
बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव माखननगर निवासी सतीश कुमार ने प्राथमिकी में बताया कि उनका बेटा नितिन शुक्रवार शाम करीब 6:25 बजे दोस्त प्रिंस के साथ दौड़ लगाने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। दोनों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हस्तिनापुर के पास पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान सत्य उर्फ मिट्ठू निवासी जे-ब्लॉक हस्तिनापुर, गोल्डी निवासी रानी नंगला, ऋषभ व शक्ति निवासी जंधेड़ी तथा उत्सव निवासी पाली और एक अज्ञात व्यक्ति हथियार लेकर बाइक के सामने आ गए। आरोप है कि मिट्ठू ने तमंचे से नितिन की जांघ में दो गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी अपाचे और स्प्लेंडर बाइक से फरार हो गए। उपचार के दौरान नितिन की मेरठ अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन



दो दिन पहले हुआ था विवाद

सतीश ने बताया कि घटना से दो दिन पहले नितिन और प्रिंस का मिट्ठू आदि से बाइक सामने आने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में थाने में दोनों पक्षों में फैसला करा दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद मिट्ठू ने बदला लेने की धमकी दी थी। परंतु उन्होंने सोचा कि यह फैसले के बाद अब कुछ नहीं करेगा परंतु उसने रंजिश के चलते उनके बेटे की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर चुका था

परिजनों के अनुसार, नितिन दिल्ली पुलिस सिपाही पद की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। उसका शारीरिक परीक्षण होना बाकी था। वह नियमित दौड़ लगाकर तैयारी कर रहा था। नितिन की चार माह पहले ही शादी हुई थी। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed