{"_id":"6aa58617c5cc3931d90ff33e","slug":"firecrackers-stored-in-a-warehouse-in-a-densely-populated-area-police-conducted-a-raid-and-seized-450-kg-meerut-news-c-72-1-mct1010-159314-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घनी आबादी में गोदाम में रखे पटाखे, पुलिस ने छापा मारकर 450 किलो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घनी आबादी में गोदाम में रखे पटाखे, पुलिस ने छापा मारकर 450 किलो पकड़े
विज्ञापन
कोटला बाजार में दुकान की आड़ में पटाखों का अवैध भंडारण, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट पुलिस ने कोटला बाजार में शनिवार देर शाम बाल्टी और प्लास्टिक की दुकान की आड़ में रखे गए करीब 450 किलो पटाखे और बारूद का जखीरा पकड़ा है। लाला के बाजार निवासी आशीष गर्ग को पुलिस ने पकड़ा है। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मिलने से अफरातफरी मच गई। आरोपी लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे गोदाम तक कैसे पहुंचे और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। घनी आबादी में आतिशबाजी पकड़े जाने के बाद सवाल खड़ा हो रहा है कि यदि कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता। पकड़े गए पटाखे की कीमत एसपी सिटी ने साढ़े तीन लाख बताई है।
कोटला बाजार शहर के घने इलाकों में शामिल है। यहां आसपास बड़ी संख्या में दुकानें और मकान हैं। ऐसे स्थान पर भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। आग लगने की स्थिति में आसपास के पूरे बाजार में बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस अब पटाखों की सप्लाई करने वाले स्रोत और संभावित खरीदारों की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में एसडीएम, सीओ कोतवाली और देहली गेट थाना पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पटाखे की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये है। दिवाली पर इनको बेचा जाना था। इसके साथ ही शादी के साए में भी आतिशबाजी बेची जानी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।