{"_id":"6aa531eb2a159b287703aed8","slug":"bundi-officers-stage-dance-sparks-questions-bundi-news-c-1-1-noi1554-4715296-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बूंदी में महिला डांसर के साथ मंच पर आरटीओ इंस्पेक्टर का डांस, पद की गरिमा पर उठे सवाल; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बूंदी में महिला डांसर के साथ मंच पर आरटीओ इंस्पेक्टर का डांस, पद की गरिमा पर उठे सवाल; देखें वीडियो
Sat, 12 Sep 2026 08:42 PM IST
बूँदी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: बूँदी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 08:42 PM IST
सार
बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा का ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में महिला कलाकार के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो को लेकर अधिकारी के सार्वजनिक व्यवहार और पद की गरिमा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
बूंदी में ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करते इंस्पेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में मीणा एक ऑर्केस्ट्रा पार्टी के कार्यक्रम के दौरान महिला कलाकार के साथ मंच पर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सरकारी पद पर कार्यरत अधिकारी के सार्वजनिक व्यवहार और पद की गरिमा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है और टोंक जिले के उनियारा उपखंड क्षेत्र के एक गांव में आयोजित तेजाजी महाराज के मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का है। हालांकि, वीडियो की लोकेशन, समय और इससे जुड़े अन्य दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
तेजाजी मेले में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
जानकारी के अनुसार उनियारा उपखंड की झुंडवा ग्राम पंचायत के रोहित गांव में 6 और 7 सितंबर को ग्रामीणों की ओर से तेजाजी महाराज के मेले का आयोजन किया गया था। मेले के समापन अवसर पर 7 सितंबर की शाम सांस्कृतिक संध्या आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में बाहर से ऑर्केस्ट्रा पार्टी बुलाई गई थी। बताया जा रहा है कि इसी कार्यक्रम में परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा को ग्रामीणों की ओर से मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान वे मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन
महिला कलाकार के साथ डांस करते दिखे
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऑर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकार रिकॉर्डिंग गानों पर प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक महिला डांसर मंच पर प्रस्तुति दे रही थी। वीडियो में परिवहन निरीक्षक हंसराज मीणा भी महिला कलाकार के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने करीब पांच मिनट तक मंच पर डांस किया। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
सरकारी पद पर अधिकारी के आचरण पर उठे सवाल
हंसराज मीणा वर्तमान में बूंदी जिला परिवहन कार्यालय में डेपुटेशन पर कार्यरत बताए जा रहे हैं, जबकि उनका मूल पदस्थापन बारां जिले में बताया गया है। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि सरकारी पद पर रहते हुए सार्वजनिक कार्यक्रम में अधिकारी का इस तरह मंच पर डांस करना पद की गरिमा और सार्वजनिक आचरण के लिहाज से उचित है या नहीं। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधि को लेकर किसी तरह की विभागीय कार्रवाई, आधिकारिक शिकायत या प्रशासनिक जांच की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।