{"_id":"6aa581422a159b287703af3f","slug":"assault-over-dispute-involving-two-lakh-rupees-six-injured-two-arrested-meerut-news-c-72-1-smrt1015-159305-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दो लाख रुपये के विवाद में मारपीट, छह घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दो लाख रुपये के विवाद में मारपीट, छह घायल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में दो लाख रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार देर रात जमकर मारपीट हुई। इस दौरान छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रसूलपुर औरंगाबाद गांव निवासी सफाकत और नफीस के बीच तीन माह से विवाद चल रहा था। नफीस का आरोप है कि सफाकत ने उसके बेटे आश मोहम्मद से बैंक से दो लाख रुपये निकलवा लिए थे। रकम वापस मांगने पर सफाकत ने इन्कार कर दिया। इसी बात पर गुस्साए नफीस ने अपने भाई वरीस और अन्य तीन लोगों के साथ सफाकत के घर पर हमला कर दिया। नफीस पक्ष के करीब छह लोगों ने सफाकत के घर पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
मारपीट में नफीस और वरीस एक पक्ष से, वहीं शारीब, शाकिर, जैद और शाबरी दूसरे पक्ष से घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नफीस और वरीस को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। दूसरे पक्ष के घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि सफाकत की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हमले की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मौके से लोहे का साइलेंसर और पाइप बरामद कर नफीस और वरीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -