{"_id":"69d15359370830f11a0d2382","slug":"court-sends-father-accused-of-killing-innocent-child-to-jail-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-153399-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मासूम के हत्यारोपी पिता को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मासूम के हत्यारोपी पिता को कोर्ट ने भेजा जेल
Sat, 04 Apr 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
कुड़वार। मड़हा गांव में शुक्रवार को नौ माह के मासूम रिवांश के हत्यारोपी पिता शंभूलाल को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया है।
मड़हा निवासी रंजू के मुताबिक वह विगत दिनों अपने मायके गई थीं। शुक्रवार को अपने घर लौटी थीं। आरोप है कि उनके घर पहुंचने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे पति शंभूलाल ने विवाद शुरू कर दिया था। उन्होंने मना किया तो आरोपी शंभूलाल ने उन पर डंडे से हमला कर दिया था। आरोपी ने उनके नौ माह के पुत्र रिवांश पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया था।
गंभीर हालत में रंजू और उनके पुत्र रिवांश को सीएचसी कुड़वार से चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां रिवांश की मौत हो गई थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शंभूलाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडा पुलिस को मिल गया है। थानाध्यक्ष कुड़वार तरुण कुमार पटेल ने बताया कि हत्यारोपी पिता को शनिवार को सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
इनसेट
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रंजू की बड़ी पुत्री महिमा (10) व मझला पुत्र राज (07) हैं। रंजू ने बताया कि उनके पति उन्हें मजदूरी नहीं करने देते थे। खेती के लिए उनके पास भूमि भी नहीं है। अब उनके पास बच्चों के भरण-पोषण के लिए मजदूरी का आसरा बचा है। छोटे पुत्र की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। (संवाद)